सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ सा गया

प्रकाश सराठे

रानीपुर l छोटा महादेव भोपाली सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ सा गया भोपाली स्थित शिवनगरी मैं बोलबम के नारों से गुंजायमान हो उठा शिवधाम भोपाली l श्रावण मास प्रारंभ होते ही शिवधाम भोपाली में भक्तों का ताता सा लग गया सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा छोटा महादेव शिव धामभोपाली मैं वैसे तो 12 महीने भक्तों का आने जाने का सिलसिला लगातार लगा रहता है परंतु श्रावण मास के चलते द्वितीय सोमवार को यहां पर सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों का का ताता सा लग गया था और शिवधाम भोपाली हर

हर महादेव और बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा था श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने का सिलसिला अल सुबह से प्रारंभ हो गया था जो कि देर रात तक चलता रहा इस बार श्रावण मास 2 माह का होने के चलते इस बार श्रद्धालुओं की अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है वैसे तो श्रावण मास के चलते यहां पर हर सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान का दर्शन कर पूजन अर्चन करते हैं शिव भक्त नरेंद्र कुमार महतो , मयंक महतो, राजकुमार मलैया अशोक मलैया आदि ने बताया कि इस बार भी 10 जुलाई को प्रथम सोमवार लगभग 30 से 40, हजार श्रद्धालु यहां

पर भगवान की पूजन अर्चन करने के लिए पहुंचे थे दूसरे सोमवार को भी 50हजार से 60000 श्रद्धालु भोपाली पहुंचे और जिन्होंने बारी बारी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजन अर्चन किया मां ताप्ती के जल से किया गया अभिषेक श्रावण मास के तीसरे सोमवार को दूरदराज से आए जिसमें चांदू रंभा से आए कावड़ यात्रियों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया बाहर से आए हुए कावड़ियों ने बताया कि हम लोगों ने रविवार को मां ताप्ती एवं मां नर्मदा का जल लेकर पदयात्रा करते हुए सोमवार सुबह शिवधाम भोपाली आए हैं और पूरे देश में अच्छी बारिश एवं अच्छी फसल की पैदावार की भगवान से मन्नत मांगी है जगह जगह हुए भंडारे के आयोजन श्रावण मास

के चलते शिवधाम भोपाली में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष शिव भक्त सेवा समिति के तत्वाधान में अंबा माई स्थल पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए फलाहार में केले, साबूदाना की खिचड़ी, चावल की खिचड़ी, का प्रसाद वितरण किया गया, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ के पहुंचने की जानकारी लगते ही रानीपुर थाना प्रभारी मोहित दुबे, अपने मय स्टाफ के साथ सीखर गुफा पर सुबह से लेकर शाम तक मौजूद रहें ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि ना हो सके और बारी बारी से श्रद्धालुओ को पूजा-अर्चना कराते रहे शिव भक्त सेवा समिति के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का कार्य किया गया गौरतलब है कि श्रावण मास के प्रारंभ होते ही पहले छोटा महादेव भोपाली में रंग रोगन का भी शिव भक्त सेवा समिति द्वारा किया गया सावन मास का तीसरे सोमवार होने की वजह से छोटा महादेव भोपाली मैं मेले जैसा वातावरण नजर आ रहा था