भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल आमला के पदाधिकारियों ने चलाया श्री अन्न के प्रति जागरूकता अभियान

प्रमोद सूर्यवंशी

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल आमला द्वारा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जिला अध्यक्ष ममता मालवी के मार्गदर्शन में बच्चों को अंकुरित श्री अन्न का वितरण कर, श्री अन्न के महत्व की जानकारी दी ।
भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल आमला की अध्यक्ष आरती पाटिल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा खाद्यान्न के रुप में श्री अन्न जैसे मक्का,मूंग,चने समेत समस्त मोटे अनाज को राष्ट्रीय एवम् अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल आमला की कार्यकर्ता पदाधिकरीयो के द्वारा श्री अन्न के प्रति जागरूकता अभियान के उद्देश्य से बच्चो को श्री अन्न का वितरण किया गया। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अंबिका

साबले ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संतुलित आहार के विषय में जानकारी देते हुए बताया की जीवन में स्वस्थ एवं संतुलित रहने के लिए मोटे अनाज का उपयोग और भोजन का हिस्सा बनाना जरूरी है।क्योंकि मोटे अनाजों में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्सियम, मिनरल्स मौजूद होता है एवम ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनाज को भोजन का हिस्सा बनाने की अपील कर बताया की कुपोषण दूर करने के लिए ’श्री अन्न’ (मोटे अनाज) रामवाण है इन्हे सभी अनाजों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भाजपा नगर महिला मोर्चा पदाधिकारीयो ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर अंकुरित आहार भी ग्रहण किया ।

इस अवसर में मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल भाजपा नगर मंडल आमला उपाध्यक्ष अंबिका साबले, मुक्ता ढोलेकर, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सपना सोनी सहित शिक्षक गण व स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। *सपना सोनी भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नगर मंडल आमला*