आमला।। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने लगातार बैठक कर मंडलम और सैक्टर अध्यक्षों की बैठक करा रहे है और क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे है इसी तारतमय में बुधवार को जिला संगठन मंत्री स्पेंसर लाल ,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे , विधानसभा समन्वयक राजेंद्र देशमुख ,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे द्वारा बोरदेही में मंडलम और सैक्टर अध्यक्षों की बैठक ली गई जहां मंडलम ,सैक्टर अध्यक्षों को संगठन में एकता बनाने और मजबूती प्रदान करने को कहा साथ ही बीएलए के कार्यों की भी जानकारी दी और क्षेत्र में भाजपा की गलत
नीतियों को उजागर करने का कहा गया बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा की पिछले कई वर्षो के मुकाबले इस बार कांग्रेस क्षेत्र में काफी मजबूत दिखाई दे रही है और क्षेत्र में ऐसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से काम करते रहे तो इस बार भाजपा को मु की खानी पड़ेगी संगठन मंत्री स्पेंसर लाल ने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती प्रदान कराना है जमीनी स्तर के कार्यकर्ता ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे और प्रत्यासी को चुनाव जिताएंगे विधानसभा समन्वयक राजेंद्र देशमुख ने कहा की कमलनाथ जी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमे सभी मंडलम व सैक्टर अध्यक्षों को मिलाकर विधानसभा जीतकर कमलनाथ जी के भरोसे पर खरा उतरना है वही प्रदेश
कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा की संगठन हमे जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे उसपर हम सभी को मिलकर खरा उतरना है वर्तमान में क्षेत्र में कांग्रेस काफी मजबूत है और यह हम सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत है प्रदेश में भ्रष्टाचार युक्त भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हमे भी सभी को मिलकर विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्यासी जिताकर कमलनाथ जी के हाथ मजबूत करना है। बैठक में आमला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख एवम बोरदेही ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र चचड़ा ने कांग्रेस संगठन के विषय में विस्तार पूर्व जानकारी दी बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता , मंडलम सैक्टर अध्यक्ष व बिएलए उपस्थित थे ।







