नगरपालिका आमला में लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि आवंटित की गई।मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आज दूसरी क़िस्त जारी की गई।आमला नगरपालिका के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के इंदौर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।जिसमें शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से सभी लाडली महिला के खातों में भेजे गए।सभाकक्ष में पार्षद संजय राठौर की उपस्तिथि में यहां सभी बहनों को सम्बोधित किया गया और सभी बहनों को परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर द्वारा शपथ दिलाई गई जिसमें
1500 की जनसंख्या वाले वार्ड पर 11 महिलाओं की टीम बनाकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की रोकथाम जिसमे बाल विवाह,दहेज प्रताड़ना आदि महिलाओ पर बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने शपथ ली गई।कार्यक्रम में सीएमओ नीरज श्रीवास्तव,वार्ड 6 पार्षद प्रतिनिधि फूलचंद नारे तथा कर्मचारी सहित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद थी।
Comments are closed.