घोड़ाडोंगरी ।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा शासकीय महाविद्यालय में आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के पावन अवसर पर एकात्मकता पर्व का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव आदरणीय रामजीलाल उइके जी राजेंद्र मालवीय जी महेंद्र नामदेव जी प्रीति वर्धन चतुर्वेदी जी महेश अग्रवाल जी राजेश अग्रवाल जी एवं सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे
जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़ाये , 4450 रूपये नगद जुआ रकम एवं 52 ताश के पत्ते बरामद
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों का भी सम्मान किया गया जिसमें धार्मिक क्षेत्र के लिए पंडित श्री विजय कांत मिश्रा जी सामाजिक क्षेत्र के लिए पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके जी जिन्होंने महाविद्यालय के लिए जमीन दान , पर्यावरण के क्षेत्र में डॉक्टर मनोज पाटणकर , भजन गायन के क्षेत्र में और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए राकेश मालवीय जी ,
Betul : कलेक्टर के निर्देश अवैध कॉलोनियों में खरीदे गए प्लाट का नामांतरण नहीं होगा
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्रीमती कुंदा सबनीस मैडम का सम्मान किया गया इस अवसर पर अद्वैत वेदांत दर्शन पर संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी जी ने विस्तार से अपनी बात रखी और सभी को अद्वैत वेदांत दर्शन के बारे में बताया कार्यक्रम में सभी देवीप्रसाद जायसवाल नवांकुर संस्थाएं एवं सीएमसीएलडीपी के मेंटर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रस्फुटन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे अंत में सभी का आभार व्यक्त ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने किया।







