Ghoradongri latest : एनीमिक बच्चों के ब्लड सैंपल के कार्य में लापरवाही करने पर एएनएम की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी

एनीमिया मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने पर एएनएम की एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी
——————————
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी की एएनएम श्रीमती सावित्री सिलावट की एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के आदेश जारी किए हैं।

श्रीमती सावित्री सिलावट एएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरीआमढाना विकासखंड घोड़ाडोंगरी द्वारा एनीमिया मुक्त अभियान के तहत ग्राम की आंगनबाडिय़ों के एनीमिक बच्चों बच्चों के ब्लड सैंपल के कार्य में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उन्हें कार्यालयीन कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब चाहा गया था। संबंधित द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषप्रद पाए जाने पर उक्त कार्यवाही की गई है।

 

Comments are closed.