एमपी के खंडवा जिला अस्पताल से जुड़ी हुई कंपनी के कर्मचारियों को मासिक वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर धरने पर बैठने को मजबूर यह की खंडवा जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज खंडवा में कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को विगत 2 माह बीत जाने पर भी वेतन नहीं दिया जाता है और वेतन मांगे जाने पर उन्हें परेशान किया जाता है मेडिकल कॉलेज के डीन आनंद पवार जी को सूचना दे दी गई थी ज्ञापन दिया था जिस मैं कर्मचारियों को तुरंत वेतन देने की मांग की गई है।
कर्मचारियों ने एक ज्ञापन तैयार किया है जिसमें बताया किअधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी , प्रभारी अधिकारी मानव संसाधन विभाग , यू . डी . एस . प्रबंधक महोदय , नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खण्डवा ( म.प्र . ) विगत दो माह से वेतन न मिलने के संबंध में । विनम्र निवेदन है कि हम नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खण्डवा ( म.प्र . ) में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत है ।
महोदय , विगत दो माह से हमें वेतन नही मिला है । जिसके कारण कार्यरत समस्त कर्मचारियों के पारिवारिक दायित्वों एवं भरण पोषण में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है । जो कि अत्यधिक चिन्ता का विषय बन गया है । चुकि हमारा परिवार वेतन की राशि पर ही निर्भर करता है । अतः अधिष्ठाता महोदय जी से विनम्र निवेदन है कि समस्त यू . डी . एस . कर्मचारियो के अविलंच वेतन देने की कृपा करें । एवं समस्त यू . डी . एस . स्टाफ का वेतन समय पर ना होने के कारण समस्त यू . डी . एस . स्टाफ 5 दिवस बाद कार्य करने में असमर्थ रहेगा ।








