अंबे माई की प्राचीन प्रतिमा हुई चोरी

शिवभक्त सेवा समिति के सदस्यों ने रानीपुर थाने में सौंपा ज्ञापन

शिवधाम भोपाली मै अंबे माई दरबार से प्रतिमा हुई चोरी शिवभक्त सेवा समिति के सदस्यों ने रानीपुर थाने में सौंपा ज्ञापन रानीपुर । सतपुड़ा के सुरम्य वादियों में बसे ग्राम भोपाली मैं अंबे माई दरबार से माता रानी की प्रतिमा बीती रात चोरी हो गई जिसको लेकर शिव भक्त सेवा समिति के सदस्य राजकुमार मलैया उमेश खेरवा हंसराज पटेल कमलेश पटेल शिवदीन खेरवा सहित अन्य सदस्यों ने रानीपुर पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है वही सूचना मिलते ही थाना रानीपुर के कर्मचारी एवं

वन विभाग अधिकारी द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया इस दौरान मंदिर परिसर से मूर्ति गायब पाई गई शिव भक्त सेवा समिति के सदस्य राजकुमार मलैया ने बताया कि मंगलवार को दूसरी मूर्ति की व्यवस्था कर मंदिर में स्थापना की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.