ऐसा भी होता है तीन ट्रक की टक्कर 3 लोग घायल

KHANDWA के थाना खालवा के अंतर्गत तीन ट्रक का एक्सिडेंट हो जाने से 03 घायल व्यक्तियों को, डायल-112/100 सेवा ने रोशनी अस्पताल मे भर्ती करवाया

जिला खंडवा के थाना खालवा के अंतर्गत पिपलिया नाला मेन रोड पर 03 ट्रक की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है,पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 17-03-2023 को रात्रि 08:18 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पिपलिया नाला मेन रोड पर दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो जाने और एक अन्य ट्रक पीछे से जा टकराने से 03 घायल व्यक्तियों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर उपचार हेतु रोशनी अस्पताल मे भर्ती करवाया । जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।