BETUL के थाना बैतूल बाजार के अंतर्गत दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 05 घायल

BETUL बैतूल के थाना बैतूल बाजार के अंतर्गत कोलगांव मे दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए है,पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 13-03-2023 को रात्रि 08:20 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना हुई ।

 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कोलगांव मे दो मोटर साईकिल आपस मे टकराई 05 घायल व्यक्तियों को डायल-100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैतूल मे भर्ती करवाया । जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।  कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.