जाने : लाड़ली_बहना_योजना के बारे में – कैसे मिलेंगे महिलाओं को हर महीने 1 हजार

#लाड़ली_बहना_योजना के प्रपत्र 5 मार्च से भरे जाएंगे
________________________________________

बहनों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू करने जा रही है योजना का क्रियान्वयन के तहत योजना प्रपत्र भरने की प्रकिया 05 मार्च से लागू की जा रही है। लाड़ली बहना योजना के लिए प्रपत्र भरवाने का कार्य सामान्य कार्य दिवस या शिविर लगा कर भी यह कार्य किया जाएगा। समाज के निर्धन वर्ग, जिसमें छोटे किसान, श्रमिक आदि भी शामिल हैं, के लिए यह योजना जिन्दगी को आसान बनायेगी।

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी। आगामी 5 मार्च से शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता बहनों से योजना के प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। बहनों को इस योजना के लिए विधिवत चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद जून माह से राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी। यह योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बहनों को भाई का स्नेह और एक उपहार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री किसान निधि, पीएम किसान निधि की राशि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएँ भी अब 600 रूपए मासिक के स्थान पर एक हजार रूपए प्रतिमाह की हकदार होंगी।
#लाड़ली_बहना_योजना