परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने की मध्य प्रदेश में 230 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने की घोषणा
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
भोपाल -परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया मध्य प्रदेश द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भिक्षुणी नाग रूपा भंते बुद्धा भूषण जी सानिध्य में एवं परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, अभिनेता अक्षय गोठी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सूर्यवंशी जी एवं प्रदेश महासचिव संतोष परिहार एवं प्रदेश सचिव गंगाधर बारस्कर एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा जी भोपाल युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, भूपेंद्र सूर्यवंशी एवं बैतूल से पधारे भीमराव धोटे जी, बॉबी खान, प्रमोद जोगे ज़ी उपस्थित रहे l एवं पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल से पधारे कई पत्रकार साथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया इसी अवसर पर परिवर्तन पार्टी और मोनू महेन्द्र सिंह रावत द्वारा इस में आने वाले विधानसभा चुनाव में 230 विधानसभा पर चुनाव लड़ने की घोषणा की मध्य प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने का संकल्प लिया।







