उमंग विशेष विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण*

पहले दी शहीदों को श्रद्धांजलि फिर हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
भोपाल

गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा श्री संजीव सक्सेना की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया ! इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई गई,गणतंत्र दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें बड़ी मात्रा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, छात्र-छात्राएं बाबा साहेब अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी तो कई बच्चे फिल्मी सितारों के गेटअप में आए ! सभी को पुरस्कार दिए गए इस अवसर पर इंजीनियर संजीव सक्सेना ने संविधान की जानकारी तो दी ही साथ ही उन्होंने राधारमण कॉलेज दिव्यांग छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने के साथ हर संभव सहायता करने का वादा भी किया,संस्थापक श्रीमती दीप्ति पटवा ने शुभवचनों का अनुवादन साइन लैंग्वेज में किया साथ ही आभार व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी !

ग्राम भारती महिला मंडल ने गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया