देश की एकता, सद्भावना और सामाजिक जनजागृति के लिए गंगासागर की यात्रा

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
भोपाल। समता, समानता और भाईचारा के पैगाम को लेकर दिनांक 10 जनवरी 2023 से झुग्गी झोपड़ी किसान मजदूर समिति के अध्यक्ष श्री बलवान सिंह कुशवाहा गंगासागर की यात्रा कर रहे हैं। जो कि समाज में फैली असमानता, धार्मिक उन्माद, कट्टरता, भेद-भाव इत्यादि कुरीतियों के उन्मूलन हेतु मध्यप्रदेश के किसान मजदूर और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को लेकर देश के कल्याण की भावना लेकर यात्रा कर रहे हैं। जो कि स्वतंत्रता से हर वर्ग को जीने के अधिकार मिले जातिगत आधार पर कोई किसी भी तरह से ऊंच-नीच की भावना न रखें। ऐसे पवित्र उद्देश्य को लेकर गंगासागर यात्रा चला रहे हैं।
गंगासागर की यात्रा में श्री कुशवाहा के साथ सैकड़ों लोग सम्मलित है। वे भारत देश का राष्ट्रीय झंडा लेकर और चल रहे है। मानव मानव एक समान, सारा देश एक समान के नारे के साथ यात्रा चल रही है। जिसके आने की संभावना दिनांक 20 जनवरी 2023 को कटनी मध्यप्रदेश में है। जहां पर सभी यात्रियों का स्वागत व सम्मान मध्यप्रदेश झुग्गी गरीब मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी यात्रियों का सत्कार करेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.