हनुमानडोल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, स्टेट हाईवे पर लगा जाम ,रानीपुर पुलिस मौके पहुंची
रानीपुर। तहसील के रानीपुर थाने के हनुमानडोल के पास बैतूल परासिया स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं इस हादसे के चलते बैतूल परासिया स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल के पायलट मनोज डोंगरे महिला आरक्षक प्रमिला उईके आरक्षक राजेंद्र भलावी एवं स्टॉप रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल परासिया स्टेट हाईवे पर हनुमानडोल के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे टाइल्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। वही टाइल्स के सड़क पर बिखर जाने के चलते स्टेट हाईवे पर जाम लग गया जेसीबी के माध्यम से टाइल्स को हटाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात शुरू कराया गया। बताया जा रहा है ट्रक बैतूल से घोड़ाडोंगरी की ओर आ रहा था।
