यहाँ जनजाति समुदाय की रैली का आतिशबाजी पुष्प वर्षा एवं जलपान से हुआ स्वागत

तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को जनजाति समुदाय द्वारा डीलिस्टिंग को लेकर विशाल आमसभा एवं रैली का आयोजन किया गया । रैली में बड़ी संख्या में शामिल लोग जब मुख्य सड़क पर पहुंचे तो वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद नेहा दीपक उईके के निवास के सामने आतिशबाजी पुष्प वर्षा और जलपान से रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । इस अवसर पर नेहा दीपक उईके के साथ उनकी सास पूर्व विधायक गीता रामजीलाल उइके ने भी खराब स्वास्थ्य के बावजूद रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.