युवा_दिवस 12 जनवरी को
स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में मनाया जाएगा। सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बैतूल में किया जाएगा।
जिला स्तरीय आयोजन के लिए समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस होंगे। समिति में पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला परियोजना समन्वयक, जिला जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मुख्यालय के शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, कलेक्टर द्वारा नामांकित 5 अशासकीय संगठनों के सदस्य, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अधिकरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है।







