अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक व छत्तीसगढ़ प्रभारी बने : श्री रामरतन पटैल
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
भोपाल। नरसिंहपुर जिले की करेली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे। श्री रामरतन पटैल जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बनाया गया है।
श्री रामरतन पटैल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई दिल्ली में जाकर अपना कार्यभार संभाला। तथा राष्ट्रीय नेतागणों से दिल्ली में भेंट कर आश्वस्त किया कि वह मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के प्रभारी के तौर पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। अपने दौरा कार्यक्रम बना कर कांग्रेस की रीति नीति और विचारों को जन जन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे।
श्री पटैल के नई दिल्ली में कार्यभार संभालने के मौके पर नरसिंहपुर करेली के उनके समर्थक साथ है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के सचिव डॉ. ओंकार सोलंकी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नेता और सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवान सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कार्यभार संभालने के अवसर पर उपस्थित रहे।
श्री पटैल जी की नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नरसिंहपुर जिला के दलित नेता के रूप में पहचाने जाने वाले श्री मूलचन्द मेधोनिया, जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के श्री कौशल प्रसाद अहिरवार, धानुक वंशकार समाज के समाजसेवी श्री चन्दभान खेमरे, चीचली नगर के श्री बबलू सिंघानिया परिषद अध्यक्ष, राजा भाईजान, रामस्वरूप अहिरवार, रामजी वेलबंशी, अशोक अहिरवार, अनिल अहिरवार, सुनील मालवीय मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल पिछड़ा वर्ग सक्रिय नेता, श्री शौकत अली जिला अध्यक्ष उपभोक्ता कांग्रेस भोपाल एवं भोपाल के अनुसूचित जाति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री महेश नंदमेहर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष संत रविदास कल्याण फाउंडेशन, श्री अशोक चिंतामण वरिष्ठ समाजसेवी भोपाल इत्यादि वरिष्ठ जनों ने श्री पटैल की की नियुक्ति पर खुशियां व्यक्त कर श्री पटैल साहब को हार्दिक शुभकामनाएं संप्रेषित की है। तथा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।







