रोमांचक रहे मुकाबले : ट्रॉफी फाइटर शाहपुर ने जीते अपने दिन के दोनों मैच

फ्रेंडस क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता नौवें दिन तीन मैच खेले गए पहला मैच रेड राइडर मलाजपुर विरुद्ध गोंडवाना एकता क्लब सीवनपाठ के बीच खेला गया जिसमें रेड राइडर मलाजपुर की टीम विजेता रही टीम के बल्लेबाज मुनि ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारते हुए 18 बॉल पर 50 रन की आतिशी पारी खेली इस खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया ।

दिन का दूसरा मैच ट्रॉफी फाइटर शाहपुर विरुद्ध अजंता क्रिकेट क्लब चिचोली के बीच खेला गया जिसमें ट्रॉफी फाइटर शाहपुर की टीम विजेता रही टीम के खिलाड़ी कौशिक ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच बने।

दिन का तीसरा मैच ग्रुप 2 का खेला गया जिसमें रेड राइडर मलाजपुर विरुद्ध ट्रॉफी फाइटर शाहपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड राइडर मलाजपुर की टीम ने 10 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में ट्रॉफी फाइटर शाहपुर के बल्लेबाज कौशिक की आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में 41 रन बनाए साथ ही लक्ष्य को 7 ओवरों में प्राप्त कर लिया ।

मेन आफ मैच के पुरुस्कार ,फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, संरक्षक दीपक उईके,समीर पाठक,डॉ दीपक मालवीय, कपिल मालवीय, पार्षद मुकेश मेश्राम, कॉमेंटेटर सन्तोष जैन,सुशील अग्रवाल,सुरेश भोरसे समिति के उपाध्यक्ष दीपक धोटे,राकेश अग्रवाल,अखिलेश लाजरस,, विकास सोनी,नरेंद्र चौकसे,तीर्थराज माथनकर, अमरज्योति चन्देलकर,आशीष यादव, इमरान राजा खान, दिनेश अतुलकर मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बिहारे,भीम पवार, मुकेश गायकवाड ,वासु प्रधान, जतिन प्रजापति,संजय पवार, योगेंद्र मालवीय,योगेश साहू, शिवेंद्र मालवीय, यस साहू, दीपांशु साहू, नितेश बडू ठाकुर, वसीम अली, कपूर वर्मा, आकाश नामदेव ,हरीश आरसे ने पुरस्कृत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.