Annual Pran Pratishtha : 14वी वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
*14वी वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न*
_________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
भोपाल ।
श्री नारायण मिशन गुरु मंदिर सुभाष नगर भोपाल में 14 वीं वार्षिक प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह समारोह 21 नवंबर से प्रारंभ एवम 27 नवंबर को आज समापन हुआ !
प्रति दिन गणपति होमाम, गुरु पूजा, दीप आराधना के साथ दिन की शुरुआत की थी। पूजा की शुरुवात कलश पूजा ,गुरु कीर्तना, कलशअभिषेक एवं जॉप यज्ञम आदि विशेष पूजा की गई।
प्रचार सचिव दीपक दामोदरन ने बताया कि प्रदेश के महामहिम मंगू भाई पटेल जी ने भी अपना संदेश दिया, जिसमें धर्मगुरु के बारे में एवं स्वामी अय्यप्पा के बारे में उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संस्था के प्रयास को सराहनीय बताया एवं शुभकामनाएं दी।
आज के दिन सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई एवं शाम को गुरु पूजा, भजन कीर्तन के पश्चात सम्मेलन में किया गया जिसमें जनरल सेक्रेटरी बी राजू यूथ विंग के प्रेसिडेंट गिरीश कुमार एवं प्रकाशन एस ने श्री नारायण गुरु देव के के जीवन के बारे में बहुत सी बातें बताएं एवं सभी श्रद्धालुओं से उसी पद चिन्हों पर चलने का आग्रह भी किया। बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुति की दी गई एवं अनुभूति for ever melody द्वारा संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी । इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए (अन्दान)भोजन की व्यवस्था भी की गई थी
मिशन के जनरल सेक्रेट्री बी राजू ने सभी श्रद्धालु का आभार व्यक्त किया।
*बैतूल कलेक्टर और एसपी ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों को दी पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी*







