भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने जीएम से की ऐतिहासिक मांग

घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के पश्चिम में स्तिथि रेलवे की भूमि जिस जगह अंग्रेजों की गोलीबारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर स्व बिरसा आदिवासी हुए थे शहीद उस जगह में वीर बिरसा आदिवासी की भव्य प्रतिमा लगाने की मांग

बेहड़ीढाना के वीर शहीद बिरसा आदिवासी के प्रति रेलवे की होंगी सही श्रद्धांजलि

(घोड़ाडोंगरी ) भारत देश के आजादी के इतिहास में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इस योगदान को इतिहास में कभी भुलाया नही जा सकता लेकिन इतिहास में जागरूकता की कमी के कारण ऐसे कई घटना है कि जो लोगो की स्मृति से ओझल हो गई है या जानकारी अभाव में इतिहास में अंकित नही हो पाई ऐसे ही घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के भी कई सेनानियोंने भी आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ऐसे ही स्वाधीनता को लड़ाई में सत्याग्रह के समय आंदोलन को कुचलने के लिए अंग्रेजों ने फायरिंग की थी इस फायरिंग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा इवने गोली लगने से घायल होकर शहीद हो गए थे और ये फायरिंग रेलवे स्टेशन के पश्चिम में स्तिथि नाले के बाजू में कई गई थी इसमे वीर बिरसा गोली लगने से शहीद हो गए थे एवम 50 से ज्यादा आदिवासी योद्धा घायल हो गए थे भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने मध्य रेल के जीएम से मुलाकात कर इस रेलवे की खाली जमीन पर रेलवे की तरफ से उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की और जिससे क्षेत्र के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को रेलवे की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि मिले और आदिवासी समाज गौरवान्वित महसूस करे
दीपक उइके की इस मांग को बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने भी समर्थन देकर बैतूल में सांसद और जीएम की बैठक में भी प्रमुखता से रखकर केंद्र सरकार के आजादी अमृत महोउत्सव के अंतर्गत बेहड़ी ढाना के वीर शहीद स्व बिरसा आदिवासी की प्रतिमा लगाए जाने एवम वहां स्मारक बनाये जाने की बात की

Leave A Reply

Your email address will not be published.