साईं समिति करेगी हवन पूजन खिचड़ी वितरण

 द्वारकामाई साईं समिति द्वारा लगातार कई वर्षों तक संत शिरोमणि सतगुरु साईनाथ की प्रतिमा स्थापित की जाती रही मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद जगह के अभाव में स्थापना नहीं नहीं हो सकी

जिसके बाद द्वारकामाई साईं समिति द्वारा श्री सद्गुरु साईनाथ महाराज का विधि विधान से समिति सदस्य पूजन करते रहे आ रहे हैं श्री साईनाथ का हवन पूजन कार्यक्रम नगर के सिद्ध बजरंग टेकरी मंदिर पर पुरोहित मोनू तिवारी द्वारा संपन्न कराया जाएगा द्वारकामाई साईं समिति द्वारा दशहरा श्री साईं समाधि दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है

जिसमें इस वर्ष समिति द्वारा मुख्य मार्ग चयनित स्थान पर बाबा साईं नाथ की खिचड़ी प्रसादी वितरण का कार्य किया जाएगा द्वारकामाई साईं समिति के सदस्य ने बताया कि दशहरे पावन पर्व के अवसर पर बाबा साईं नाथ में समाधि ग्रहण की थी

जिसे साईं दास प्रतिवर्ष साईं समाधि तिथि दिवस मनाते आ रहे हैं इसी दिन बाबा का हवन पूजन किया जाता है और प्रसादी वितरण होती है इसी क्रम में कल दिनांक 5 अक्टूबर को खिचड़ी प्रसादी वितरण शाम 4:00 बजे से किया जाएगा समिति में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण का आग्रह किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.