नरवरिया अभा कांग्रेस अजा विभाग के नेशनल काॅडिनेटर मनोनीत

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं अनुसूचित जाति जनजाति विधानसभाओं के आई डी एम प्रभारी बनाये गये। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी की अनुशंसा पर श्री हेमंत नरवरिया को उपरोक्त पद पर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग नई दिल्ली के श्री राजेश लिलोटिया जी एवं अजा जजा पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी श्री राजू जी ने श्री नरवरिया को नियुक्त कर प्रदेश में उक्त वर्गों को सकारात्मक संदेश दिया है। तथा इस नियुक्ति से समस्त अनुसूचित जाति जनजाति विधानसभा सीटों पर प्रतिभाशाली। ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। ताकि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सके।
श्री हेमंत नरवरिया की इस नियुक्ति और मध्यप्रदेश प्रभारी बनने पर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्री महेश नंदमेहर जी, अनुसूचित जाति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के सुपौत्र मूलचन्द मेधोनिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अशोक चिंतामन मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ व संघर्षशील साथियों ने श्री नरवरिया जी को अपनी ओर से शुभकामनायें देते हुए मा. श्रीमती सोनिया गांधी जी, मा. श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, मा. श्री कमलनाथ जी एवं मा. राजू जी, श्री राजेश लिलोटिया जी सहित सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है। श्री नरवरिया को पिपरिया विधानसभा के कांग्रेस नेता सर्व श्री दिलीप पालीवाल, साकेत सोनी, रमेश पटेल, लीलाधर मेहरा, हेमराज पटेल, ठाकुर चन्द्रभान सिंह, रामेश्वर पटेल, राम मांडले, मुस्ताक खान, इस्माइल मिर्जा, रघुवीर कहार दिलीप कुशवाहा, दिलीप रघुवंशी, कमल मालवीय, मोहन कुशवाहा, छोटेलाल ठक्कर, राजू ठेकेदार इत्यादि पिपरिया विधानसभा जिला नर्मदापुरम /होशंगाबाद के कांग्रेस जनों ने श्री हेमंत नरवरिया जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.