भजन संध्या आयोजन में इं. संजीव सक्सेना जी का हुआ सम्मान
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________भोपाल। दक्षिण पशिचम विधानसभा भोपाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं क्षेत्र के लोकप्रिय इंजीनियर श्री संजीव सक्सेना जी भजन संध्या के शानदार कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने भजन संध्या के गायक की प्रस्तुति पर उनकी प्रशंसा की आयोजन कर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन भोपाल के पांच
नंबर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में मां भगवती आराधना मंच द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया “भजन संध्या” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भावांजलि अर्पित की।
मिनी चंचल मनीष देवलिया जी के मुख से भजन सुनकर ऐसे लगा जैसे साक्षात मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल को सुन रहे हैं
नरेंद्र चंचल जी की अनूठी और आध्यात्मिक आवाज में भजन सुनकर हर व्यक्ति भक्तिभाव में डूब जाता था।
प्रात:काल उनके भजनों को सुनकर मन भाव-विभोर और अंतर्मन अप्रतिम आध्यात्मिक एवं नई ऊर्जा से भर जाता था।







