पूरे घोड़ाडोंगरी की खाक छान रहे है विधानसभा प्रभारी

घोड़ाडोंगरी विधानसभा के प्रभारी चेतन सिंग लगातार पूरे विधानसभा के गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओ से कर रहे है सम्पर्क
भोपाल के तेज़तर्रार भाजपा नेता चेतन सिंग को दी विधानसभा की जिम्मेदारी

(घोड़ाडोंगरी ) मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत मे है और धीरे धीरे नए वर्ष की शुरूआत से ही धीरे धीरे सरकार संगठन भी चुनावी मोड़ में आते दिख रहे है और सभी राजनीतिक दल चुनाव जितने के लिए अपने अपने प्रयास चालू कर दिए है
इन सबके के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाकर काम करना चालू कर दिया क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटो पर फोकस कर विधानसभा सीट जितने के लिए युद्ध स्तर पर काम चालू कर दिया है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में बैतूल जिले की पांच में से चार विधानसभा सीटों को गवा दिया था इस बार भाजपा के इन सभी सीटों को जीतने के लिए प्रण प्राण से जुट गई है क्योंकि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा घोड़ाडोंगरी विधानसभा मे प्रभारी के रूप में भोपाल के वरिष्ठ भाजपा नेता चेतन सिंग को प्रभारी बनाकर विधानसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गई है
पिछले महीने प्रभारी नियुक्त हुए चेतन सिंग लगातार पूरे विधानसभा के गाँव गाँव जाकर कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोल रहे है और पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का ठोस कारण ढूंढ कर उन कमियो को दूर कर घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट भाजपा के खाते में डालने की भरपूर कोशिश कर रहे है और कही न कही चेतन सिंग के विधानसभा दौरे के बाद घोड़ाडोंगरी विधानसभा कार्यकर्ताओ में उत्साह नजर आने लगा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.