Betul : ghoradongri पेयजल टंकी निर्माण मेंअनियमितता,लापरवाही,भ्रष्टाचार को लेकर तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
आम आदमी पार्टी व सरपंच,उपसरपंच,ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत पांढरा में हुए वर्ष 2010/2011 में स्वजल धारा योजना की पेयजल टंकी निर्माण मेंअनियमितता,लापरवाही,भ्रष्टाचार को लेकर तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने ज्ञापन में बताया की घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पांढरा में वर्ष 2010/2011 में स्वजल धारा योजना की पेयजल टंकी निर्माण के तहत,ट्यूबवेल,हर घर तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य दो पानी टंकी निर्माण पांढरा,चोर पांढरा में किया जाना था । जो की आज वर्ष 2023 तक मात्र एक पानी टंकी निर्माण पांढरा में हुआ है जिसमें से पानी की कोई आपूर्ति नहीं हुई आज दिनांक तक और चोर पांढरा में मात्र पानी टंकी के नाम पर 4 पिल्लर बनाकर विगत कई वर्षों से छोड़ दिया गया हैं ऐसा ग्रामीण क्षेत्र की जनता का भी कहना हैं इसके पूर्व वर्ष 2018/2019 में आम आदमी पार्टी के द्वारा इस कार्य की जांच जनपद पंचायत से कराई गई थी जिसमें जांच के उपरांत जो जानकारी आरटीआई के तहत जानकारी प्राप्त की गई थी वो जांच रिपोर्ट में भी कई विषयों को जमीनी स्तर पर छुपाया गया हैं कुल लागत स्वजल धारा योजना की पेयजल टंकी निर्माण में दोनों ग्राम में तकरीबन 30 लाख के करीब का ये कार्य किया जाना था।
ज्ञापन में उपस्थित आम आदमी पार्टी और उपस्थित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से ये मांग की हैं की पूर्व में की गई जांच की रिपोर्ट हम आपकी और प्रस्तुत कर रहे हैं आपसे विनम्र आग्रह हैं की इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर उक्त ठेका फर्म व संबंधित विभाग व पंचायत से जुड़े लोगों पर निष्पक्ष जांच कर रिकवरी और दंडात्मक कार्यवाही करने का कार्य किया जाए और आपके द्वारा की गई कार्यवाही से आम आदमी पार्टी,सरपंच व ग्रामीणों को भी अवगत कराया जाये व संबंधित योजना का लाभ अतिशीघ्र ग्रामीणों को दिलाया जाए और पूर्व में किए गए भौतिक स्तर के इस योजना के कार्य व संबंधित बिल भुगतान में लगाए गए दस्तावेजों की भी जांच से 1 सप्ताह के भीतर ग्रामीणों को भी अवगत कराया जाए अन्यथा उचित कार्यवाही न किए जाने की स्तिथि में ग्रामीणों को आन्दोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।ज्ञापन देंने में प्रमुख रूप शिव कुमार तुमड़ाम, रामकेश कवडे, अशोक ककोडिया, कुवरलाल काकोडिया, अशोक उइके, कुंदन काकोडिया, बसंत यादव, के. पी. मालवीय, घनश्याम यादव, नौखैलाल यादव
