जैन मुनि आचार्य विशुद्ध सागर जी पहुंचे घोड़ाडोंगरी करेंगे रात्रि विश्राम
चिचोली में पंचकल्याणक सम्पन्न होने के बाद आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी मुनिराज का गमन चौरई जिला छिंदवाड़ा में होने जा रहे पंचकल्याणक के लिए हुआ है, आज आचार्य श्री का संघ सहित जिसमें 27 मुनिराज है आगमन कान्हावाड़ी में ग्राम में हुआ, मुनिसंघ का रात्रि विश्राम शासकीय स्कूल में है!
सुबह आचार्य श्री का गमन सलैया की ओर नगर आगमन के साथ श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी वीडियो चौक में दर्शन कर होगा!
आचार्य श्री एवं मुनिसंघ की आगवानी के लिए घोड़ाडोंगरी से सुनील जैन, कविता जैन, कमलेश जैन, दिलीप गर्ग, सुविधि जैन, शौर्य जैन तथा सारणी जैन समाज से कमल जैन, सुभाष जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे, दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया!
मुनिसंघ सुबह 7- 7.30 बजे नगर में प्रवेश करेंगे!
