रामरतन पटैल के नगर आगवन पर हुआ शानदार स्वागत-सत्कार
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
करेली। जिला नरसिंहपुर के प्रख्यात समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रामरतन पटैल जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग का संयुक्त समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर उनके प्रथम नगर आगवन पर कांग्रेस जनों ने और ब्लाक करेली के कार्यकताओं द्वारा उनके स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया। श्री पटैल जी की अखिल भारतीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी के राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय केप्टन अजय सिंह यादव जी ने श्री पटैल जी को उनके राष्ट्रीय विभाग का संयुक्त समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ प्रभार की नई जबावदारी प्रदान की है। जिनका भव्य स्वागत समारोह करेली में आयोजित हुआ।
इस सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री ओंकार सोलंकी, श्री बलवान सिंह कुशवाहा जी प्रदेश अध्यक्ष सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। नरसिंहपुर जिले के अनुसूचित जाति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मूलचन्द मेधोनिया भी शामिल हुए। श्री पटैल ने नगर आगवन पर मंदिर में जाकर पूजन अर्चना की तत्पश्चात उनके वाहनों का काफिला नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए स्वागत समारोह स्थल पहुंचा। जहां पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता में सर्वश्री लाखन सिंह पटैल, प्रदीप शर्मा, सत्यप्रकाश रघुवंशी, मनोहर ठाकुर, राजू खान, संतोष पटैल, बृजमोहन चौकसे, रामस्वरूप खेमरिया, बाबूलाल सोनी बाबला, संजय रघुवंशी, इन्द्रजीत परिहार, गोपाल प्रसाद,बृजेश परिहार, बबलू पटैल, अंकुर परिहार, नारायण सुदगैया, राजकुमार पटैल, संतोष सुदगैया, गुलाब सुदगैया, राकेश सुदगैया, ताराचंद नटेले, सत्येन्द्र पटैल, सचिन पटैल, रामराज परिहार, अनूप पटैल, गोविंद पन्डा, राजकुमार पन्डा, प्रमोद बडकुर, नरेंद्र, तिजन बैरवहा, पूरनलाल पटैल, जयराम पटैल, चेतराम पुजारी इत्यादि सैकड़ों कांग्रेस नेतागणों और कुर्मी समाज महासभा के पदाधिकारियों ने श्री रामरतन पटैल जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक पिछड़ा वर्ग व छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर जोरदार स्वागत व सम्मान सत्कार किया।
इस सम्मान समारोह पर श्री पटैल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी श्री बलवान सिंह कुशवाहा एवं श्री ओंकार सोलंकी जी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय खडगे जी, श्री केप्टन अजय सिंह यादव सहित मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री जे पी अग्रवाल जी और सभी का आभार माना। उन्होंने अपने उद्बोदन में संकल्प लिया कि जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरे उतरेंगे तथा मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में जाकर कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।







