जनपद अध्यक्ष राहुल उइके ने किया ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण

श्री राहुल उइके अध्यक्ष, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी एवम जनपद सदस्य किरण माखन बेठे द्वारा ग्राम पंचायत जामखोदर का औचक निरिक्षण किया गया श्री उइके के निरिक्षण के दौरान सरपंच की उपस्थिति मे सचिव सुरेंद्र मर्सकोले से ग्राम पंचायत मे चल रहें कार्यो की जानकारी ली गई एवं ग्राम पंचायत मे पेंशन से वंचित पात्र हितग्राहियो को शत प्रतिशत पेंशन स्वीकृत कराने एवं सभी पात्र परिवारो को खाद्य पर्ची (फ़ूड कूपन ) बनाकर वितरण कराने के निर्देश दिए गये तथा साथ ही ग्राम पंचायत मे अधिक से अधिक श्रम नियोजन के कार्यो को प्राथमिकता दी जावे जिसमे पंचायत के सभी कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो सके!

Leave A Reply

Your email address will not be published.