आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का ससंघ नगरागमन

 

*अगवानी के साथ हुआ भावभीना स्वागत*

*सात दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव मे भाग लेने ससंघ पहुंचे आचार्य श्री*

*प्रतिदिन होंगे प्रवचन के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*जैन समाज के तत्वावधान मे नगर मे आयोजित हो रहे पंच कल्याणक महोत्सव मे भाग लेने के लिए आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का शुक्रवार सुबह ससंघ नगरागमन हुआ. आचार्य श्री के नगर आगमन पर बड़ी संख्या मे सर्वधर्म समाज के लोगों ने उनकी जोरदार अगवानी की . आचार्यश्री की अगवानी में कर्नाटक का नर्तक दल एवं जैन समाज के प्रमुख लोग धर्म पताका लेकर मौजूद रहे . नगर में जगह-जगह आचार्य श्री एवं उनके संघ में शामिल संतों का पुष्प वर्षा एवं पद प्रक्षालन से स्वागत हुआ. नगर के मुख्य मार्गों पर हुई स्वागत श्रंखला के पश्चात आचार्य श्री ने संत निवास मे पहुंचकर श्रद्धालुओं को संक्षिप्त उद् बोधन दिया .*

*पंचकल्याणक महोत्सव मे एक सप्ताह उपस्थित रहेंगे आचार्य श्री*

*जैन समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज सप्ताह भर ससंघ उपस्थित रहकर महोत्सव का मार्गदर्शन करेंगे. इस दौरान 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे एवं सायंकाल 3:00 बजे नगर के बाजार चौक मे सजाए गए विशाल मंच से श्री विशुद्ध सागर जी महाराज धर्मसभा को संबोधित करेंगे.*

*सात दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

*पंचकल्याणक महोत्सव के तहत 31 दिसंबर को श्री मंडप का उद्घाटन , मंडप शुद्धि , श्रीजी का अभिषेक एवं महा ध्वजारोहण के कार्यक्रम होंगे. इसके बाद प्रतिदिन गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याणक , तप कल्याणक , ज्ञान कल्याणक एवं मोक्ष कल्याणक विधान संपन्न कराए जाएंगे . सायंकाल बाजार चौक पर बनाए गए विशाल मंच से प्रतिदिन देवनंदी कला मंच महाराष्ट्र एवं जैन समाज के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाऐंगे.*

Leave A Reply

Your email address will not be published.