घोड़ाडोंगरी में हो रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण का लुत्फ उठा रहे क्रिकेट प्रेमी

नगर के सतपुड़ा मैदान पर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी द्वारा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹75000 और द्वितीय पुरस्कार ₹40000 और ट्रॉफी रखी गई है समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता 21 दिसंबर से प्रारंभ हो चुकी है समिति के उपाध्यक्ष दीपक धोटे ने बताया कि प्रतियोगिता लगभग 10 जनवरी तक चलेगी आयोजन में 64 टीमें भाग लेंगी इस प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है प्रदेश के इंदौर भोपाल जबलपुर नरसिंहपुर गाडरवारा जिले के बैतूल आमला महाराष्ट्र के नागपुर सहित अन्य शहरों से खिलाड़ी यहां अपने जौहर दिखाने आ रहे हैं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी मैच का आनंद उठाने के लिए मैदान पर मौजूद रहते हैं इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी हो रहा है जिसे बड़ी संख्या में लोग यूट्यूब और फेसबुक पर देख रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.