12 ओवर में दिया जीत का लक्ष्य – 5 ओवर में ही जीत गई टीम – राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट

नगर के सतपुड़ा मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता फ्रेंडस क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में आयोजित की गई है ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹75000 एवं ट्रॉफी एवं द्वितीय पुरस्कार ₹40000 एवं ट्रॉफी सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

आज दूसरे दिन सतपुड़ा मैदान पर दो मैच खेले गए पहला मैच दुर्गा चौक घोड़ाडोंगरी और वर्मा ऑटो पार्ट्स घोड़ाडोंगरी की टीम द्वारा खेला गया। जिसमें वर्मा टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करना पसंद किया । दुर्गा चौक की टीम ने 12 ओवर में 98 रन का लक्ष्य दिया। वर्मा टीम ने यह लक्ष्य 11 ओवर में ही प्राप्त कर विजय हासिल की। मैन ऑफ द मैच संजय रहे।

दूसरा मैच शिव शक्ति पिपरी और बीसीसी पाथाखेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें पिपरी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना प्रारंभ किया और 12 ओवरों में 53 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसी पाथाखेड़ा की टीम ने 5 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली ।मैन ऑफ द मैच मोनू रहे।

मैच में स्कोरिंग योगेंद्र मालवीय शिवेंद्र मालवीय ने की । विजेता टीम को समीर पाठक दीपक धोटे सिद्धार्थ बिहारे तीर्थराज माथनकर नरेंद्र चोकसे मुकेश मेश्राम ने दिया।आभार समिति के अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने व्यक्त किया।

कांग्रेस की सरकार में कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग में भी पैसे लिए गए थे, राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि 10 दिनों में कर्ज माफी कर दी जाएगी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

सड़क पर इतना बड़ा गड्डा, हैरान रह जायेंगे आप – महीनों से बंद है मार्ग

कोविड-19 के नए और उभरते वैरिएंट के विरुद्ध तैयार और सतर्क रहने के महत्व पर जोर : स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया

Leave A Reply

Your email address will not be published.