Betul : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए रामू टेकाम
बैतूल जिले के कद्दावर आदिवासी युवा नेता पूर्व सांसद प्रत्याशी रामू टेकाम भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
श्री टेकाम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलवाया।
राहुल-प्रियंका के साथ टेकाम कदम से कदम मिलाकर यात्रा में चले।
वनवासी नहीं हैं आदिवासी हैं, आदिवासी ही इस देश के पहले और असली मालिक हैं वाले उनके व्यक्तव्य पर राहुल गांधी को टेकाम ने धन्यवाद दिया है एवं उनसे मध्यप्रदेश के आदिवासी मुद्दों पर चर्चा की।
आपको बता दें राहुल गांधी ने 7 सितंबर को दक्षिणी भारत के आखिरी छोर कहे जाने वाले कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का मकसद भारत के सामाजिक ताने-बाने को एकजुट और मज़बूत करना है। राहुल की यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।
राहुल गांधी 150 दिन की इस यात्रा में लगभग 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे।
इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ लाखों की संख्या में जनसैलाब चल रहा है।
रामू टेकाम ने कहा कि यह यात्रा बेरोजगारी,महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और भारतीय पॉलिटिक्स के गिरते स्तर के ख़िलाफ जन-जागरण कर रही है