School bus : स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक विद्यार्थी बैठे पाए जाने पर 10 हजार रूपए का जुर्माना

 

जिले में परिवहन विभाग द्वारा वाहनो की चैंकिंग निरन्तर की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में गुरूवार को सिवनीमालवा में एक स्कूल बस की वाहन एमपी 05-पी 0516 को चेककरने पर वाहन में बैठक क्षमता से अधिक क्षमता में विद्यार्थी बैठे पाए गए जिस पर वाहन स्वामी पर 10 हजार रूपए का जुर्माना किया गया।

श्रीमती चौहान ने जिले के समस्त स्कूल बस संचालको से कहा कि वे बस में निर्धारित क्षमता में ही विद्यार्थियों को बिठाए, वाहनो में बीमा, परमिट, फिटनेस, स्पीड गर्वनर, फस्टेड बाक्स, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्था सुश्निश्चित की जाए।जाँच में ऐसा न पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।