बलवान सिंह कुशवाहा जी की माताजी नोनी बाई का 26 नबम्वर को दुखद निधन : विनम्र श्रध्दांजलि

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________’
पन्ना । सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवान सिंह कुशवाहा जी की माताजी नोनी बाई का दुखद निधन दिनांक 26 नबम्वर 2022 को भोपाल में होगा है। जिनका पार्थिव देह बड़े पुत्र श्री कुशवाहा अपने गांव मझगंवा जिला पन्ना में ले गये। वहां कुशवाहा समाज और विभिन्न समाज सहित सामाजिक संगठनों के लोगों ने जाकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
कुशवाहा जी की माता जी का लम्बे समय से इलाज भोपाल व अन्य अस्पतालों में श्री कुशवाहा जी द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन मृत्यु एक शास्वत सत्य है। जिनका निधन हो गया है। मध्यप्रदेश के अनेकों सामाजिक नागरिकों व संगठनों के पदाधिकारियों ने माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। तथा भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की गई है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं अपने चरणों में स्थान प्रदान करे। श्री बलवान सिंह कुशवाहा जी एवं उनके परिवार को माता जी के निधन का दुख सहन करने की शक्ति और संबल मिले। सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश भर के पंचायती राज प्रतिनिधियों ने भी माता जी को विनम्र श्रध्दांजलि की है।