अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के तत्वधान में सतगुरु रविदास महाराज जी का सत्संग सम्पन

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
पाटन ।जिला जबलपुर
ग्राम हरदुआ माला तहसील पाटन जिला जबलपुर मध्य प्रदेश में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास अमृतवाणी सत्संग 40 शब्द आरती अरदास महाप्रसाद संत महापुरुषों की असीम कृपा से डेरा 108 सरवण दास बल्ला पंजाब के पूजनीय गद्दी नशीन रविदासिया धर्म संस्थापक सतगुरु निरंजन दास जी एवं श्री गुरु रविदास मंदिर तीसरे धर्म स्थान कात्रज पुणे के संस्थापक पूजनीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव जी महाराज पूजनीय संत श्री आतम प्रकाश शास्त्री जी महाराज सूर्यवंशी संत रविदास सभा रविधाम संविधान चौक तिलवारा घाट जबलपुर स्वामी श्री काशी दास जी महाराज संत रविदास डेरा एवं आश्रम कर्रापुर जिला सागर एवं माता पिता गुरु समान समस्त साध संगत की असीम कृपा से

आपका सेवादार मध्य प्रदेश धर्माचार्य श्री रामदयाल शास्त्री जी अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत तहसील पाटन जिला जबलपुर एवं आचार्य लीलाधर जी जबलपुर मानसिंह पुजारी डूडी श्री कस्तूरे जी हरदुआ श्री भारत मासाब हरदुआ श्री बालकिशन जी रिछाई श्री बेड़ीलाल कलाकार एवं समस्त गुरु समान साथ संगत द्वारा अमृतवाणी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जय गुरुदेव जी धन गुरुदेव जी जय भीम जी जय भारत जी सतनाम सतनाम सतनाम जी मानवता का संदेश देते हुए सम्पूर्ण प्रदेश और देश में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के द्वारा अलख ज्योति रविदासी समाज में प्रज्वलित की जा रही है।
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के सभी संत, महात्माओं और बुद्धिजीवी महान सामाजिक लोगों व सभी सम्मानित सामाजिक बन्धुओं जो कि संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनसे जिला नरसिंहपुर के सामाजिक लोगों की अपील है कि नरसिंहपुर के चीचली नगर में जन्मे ऐसे महान बलिदानी महापुरुषों वीर मनीराम अहिरवार जी ने सन 19 42 के स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी सेना से युद्ध लडा और उन्हें परास्त कर समाज से अंग्रेजी सेना के द्वारा बेगारी प्रथा व बेगारी प्रथा के विरुद्ध अंग्रेजों से लड़ने वाले एकमात्र रविदास वंशीय शूरवीर मनीराम अहिरवार जी हुये थे। जिन्हें आज तक सरकारी कोई भी सम्मान नहीं दिया है ।अतः जागरूक समाजसेवी एवं सामाजिक संगठनों के सम्मानित के द्वारा वीर मनीराम अहिरवार जी को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने के लिए वीर मनीराम अहिरवार जी सम्मान आन्दोलन संघर्ष समिति के लिए समस्त प्रदेश भर के सामाजिक भाईयों द्वारा तन मन धन से सहयोग प्रदान करे ।
ताकि समाज के महान पराक्रमी जिन्होंने रविदासिया कौम के मान, सम्मान और स्वाभिमान सहित देश के लिए मात्रृभूमी पर अपनी जान न्यौछावर कर समाज को गौरवान्वित किया है। ऐसे महान विभूति अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी को इतिहास में नाम शामिल होने से सम्पूर्ण बिरादरी का इतिहास कायम हो। तथा रविदास वंशीय समाज सदा गौरवान्वित हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.