दो दिवसीय रविदास सत्संग अरदास पाट का किया गया आयोजन
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
करपगांव ।करेली जिला नरसिंहपुर
भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के तत्वधान में ग्राम करपगांव तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश में दिनांक तक दो दिवसीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास अमृतवाणी पाठ सत्संग आरती अरदास हुई एवं मनुवादी अंधविश्वासी कर्मकांडी रूढ़िवादी एवं हिंसा नशा से मुक्त होकर रविदासिया धर्म पर चलने की शपथ ली समस्त मूलनिवासी संत महापुरुषों की असीम कृपा से डेरा 108 संत सरवण दास जी सचखंड बल्ला जालंधर पंजाब थे गद्दी नशीन पूजनीय संत श्री 108 निरंजन दास जी एवं
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव जी महाराज अखिल भारतीय रविदासिया धर्म के तीसरे धर्म स्थान कात्रज पुणे के महापुरुषों की असीम कृपा से मध्य प्रदेश धर्माचार्य श्री राम दयाल शास्त्री जी अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत तहसील पाटन जिला जबलपुर 99070 436 45 एवं समस्त गुरु समान साध संगत उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में समाज को जगाने व गुरु देव जी की वाणी का लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे समाज में बदलाव और नशा मुक्ति का संदेश देकर युवा पीढ़ी को जाग्रत करने का प्रयास किया जा रहा है







