मध्यप्रदेश सीटू का प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव कामरेड प्रमोद प्रधान और कोषाध्यक्ष कामरेड मुकेश भदोरिया चुने गए
मध्य प्रदेश सीटू का राज्य सम्मेलन रीवा में 1,2,3 नवंबर को हुआ विशाल रैली के बाद सम्मेलन के झंडा वंदन के बाद सम्मेलन का उद्घाटन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के राष्ट्रीय सचिव स्वदेश देवराय ने किया 3 दिन चले सम्मेलन में प्रस्तुत प्रतिवेदन पर 61 से अधिक चुने प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया।
सम्मेलन में महंगाई बेरोजगारी काली चार श्रम संहिता और महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रस्ताव पास किए गए सम्मेलन में मजदूर किसान मैत्री का भी प्रस्ताव पास किया और आशा उषा सहयोगीयों की 14से19 नवंबर तक होने वाली 7 दिवसीय हड़ताल के साथ एकजुटता व्यक्त की सम्मेलन के आखिरी दिन राज्य के नेतृत्व का चुनाव हुआ।
वेकोलि अध्यक्ष जगदीश डिगरसे ने बताया कि यह सीटू का सम्मेलन आत्मविश्वास का सम्मेलन एवं मजदूर कर्मचारियों के बुनियादी सवालों पर संघर्ष के संकल्प का सम्मेलन था।
सम्मेलन में मजदूर आंदोलन के नेता कामरेड राम विलास गोस्वामी को मध्यप्रदेश सीटू का प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव कामरेड प्रमोद प्रधान और कोषाध्यक्ष कामरेड मुकेश भदोरिया चुने गए हैं। लाल झंडा कोल माइन मजदूर यूनियन पाथाखेड़ा से जगदीश डिगरसे राज्य समिति में चुने गए हैं







