जनजाति समुदाय के सबसे लोकप्रिय पर्व में गांव गांव पहुंच रहे कांग्रेसी नेता, विधानसभा चुनाव में मिल सकता है फायदा

क्षेत्र के गांव गांव में इन दिनों जनजाति समुदाय के उत्साह का पर्व दीपावली की धूम है। इस अवसर पर जनजाति समुदाय इस पर्व को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाता है सारे काम धंधे छोड़कर लोग जहां एक दूसरे के गांव में दिवाली मनाने जाते हैं । वही 2 दिनों तक एक गांव में जहां की दिवाली होती है उत्सव की धूम रहती है। इस पर्व के दौरान गांव में मेला भी लगता है जिसे गोठान के नाम से जाना जाता है । इस मेले में गांव के लोग और मेहमान सभी बड़े ही उत्साह के साथ आते हैं ।
लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ब्रह्मा भलावी इन दिनों दीपावली के इस पर्व पर गांव गांव पहुंच रहे हैं ।विधायक ब्रह्मा भलावी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर युवा पार्षद योगेंद्र कवड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता भी गांव गांव जाकर लोगों से मिलजुल रहे हैं।
क्षेत्र में चर्चा है कि कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में गांव गांव में पहुंच रही है और इस उत्सव के पर्व में उत्साह के साथ लोगों से मिलजुल रही है जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल सकता है वही घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कोई चेहरा भी अभी तक क्लियर नहीं है और भाजपाई इस तरह के कार्यक्रमों में भी नहीं दिखाई दे रहे हैं जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।