कांग्रेस करेगी भाजपा सरकार का करेगी पुतला दहन
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
भोपाल ।
म.प्र. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आह्वान पर
आदरणीय श्री प्रदीप अहिरवार जी
(प्रदेश अध्यक्ष) – अनु. जाति विभाग मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं
सदस्य – अनु. जाती आयोग राज्य (मंत्री दर्जा प्राप्त)
के नेतृत्व में
दिनांक – 02/11/2022
सुबह – 11:00 बजे
स्थान – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी परिसर भोपाल
में समस्त प्रदेश कार्यकारिणी व समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है ,
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान शासन काल मे मध्यप्रदेश दमोह के बरवांसा गांव मे अनुसूचित जाति वर्ग के पूरे परिवार में लोगो को खुलेआम गोली मार कर हत्या कर दी गयी , साथ ही वर्तमान में बढ़ते अपराधों हत्या , बलात्कार जैसी घटनाएं एवं बड़नगर में अनुसूचित वर्ग की बहन श्रीमती निर्मला बाई जो कि एक महिला जनपद पंचायत अध्यक्ष होते हुए भी उनके साथ सामाजिक भेदभाव के कारण शिलान्यास व आमंत्रण कार्ड से नाम हटा कर पक्षपात की राजनीति को बढ़ावा देती भाजपा सरकार के विरोध में ,
प्रदेश के मुख्यमंत्री – श्री शिवराज सिंह चौहान
व आर.एस.एस. विचारधारा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष – बी.ड़ी शर्मा
का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया जाएगा जिसका समय : दोपहर – 2 बजे निश्चित है , आप सभी समस्त कांग्रेस पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ से निवेदन है कि, समय 11:00 बजे PCC परिसर पहुंचे बैठक व आक्रोश रैली इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस बाबा साहेब अंबेडकर जी चौराहा पर समापन होगा ।।







