स्कूल ड्रेस सिलाई का काम स्व सहायता समूह करेंगे : CM

आप सब जानते हैं कि गणवेश सिलाई का काम हमने स्वसहायता समूहों को देने का फैसला किया है। आपसे यह भी निवेदन है कि अपना सब काम आपको खुद ही करना है।अच्छा और कम से कम कीमत पर कपड़ा कैसे मिले, यह फैसला स्वयं करें और अच्छी चीज खरीदें।

हर घर में आजीविका पोषण वाटिका लगाने का काम हमको करना चाहिए। बैंक का पैसा अगर समय पर पहुंच जाता है तो दूसरे और ज्यादा पैसे के लिए वहां को आवेदन करना चाहिए, ताकि आपका काम लगातार आगे बढ़ता रहे। और बेहतर रहेगा अगर आप वित्तीय लेनदेन अगर बैंक रखी के माध्यम से करेंगे।

एक बात का आग्रह और करना चाहूंगा कि आप संतुष्ट ना हों। और ज्यादा बड़ी गतिविधि कैसे करें उस पर निरंतर आपका ध्यान बुद्धि लगी रहे।

बढ़ने की चाह कभी खत्म नहीं होनी चाहिए, उसका प्रयास आप लगातार करते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.