किसी भी लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह

जिन नगरीय निकायों में गौरव दिवस का आयोजन नहीं किया गया है वहां शीघ्र ही गौरव दिवस का आयोजन करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न हो। किसी भी लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में खेल महोत्सव आयोजित करें। यह नगरीय निकायों का दायित्व है।
नगरीय निकायों में खेल महोत्सव के आयोजन का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के लिए संचालनालय स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी दी जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.