2100 फर्जी आधार कार्ड,21 कोरोना मरीज ओर मकान में विस्फोट से 4 की मौत,6 घायल
प्रदेश के राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके के एक आधार कार्ड सेंटर में 6 महीने में 2100 आधार कार्ड बनने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है इस इलाके से हाल ही में चार आतंकी भी पकड़े गए थे प्रशासन ने खुला इस आधार कार्ड सेंटर को बंद कर दिया है और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जांच करने और 2100 लोगो के बारे में भी जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra ने बताया कि भोपाल के ऐशबाग इलाके में 2100 आधार कार्ड पकड़े गए। जांच की जा रही है।
वही आज 24 घंटे में कोरोना के 21 नए मरीज सामने आए हैं।गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 21 नए केस आए हैं, वहीं 16 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 118 हैं, वहीं संक्रमण दर 0.59% और रिकवरी रेट 98.70% है।
गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra ने बताया कि मुरैना में बारूद के अवैध संग्रहण से मकान में हुए विस्फोट पर कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारी सहित चार लोगों को निलंबित किया गया है। पूरे प्रदेश में बारूद के अवैध भंडारण को रोकने के लिए अलर्ट जारी किया गया।
दमोह में 29 होटल और 18 ढाबों में हुई सघन जाँच
धार में गांजे के 190 हरे पौधे किये जप्त
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan के निर्देशानुसार प्रदेश में नशामुक्ति अभियान निरंतर जारी है। दमोह में गुरूवार को अभियान में 29 होटल और 18 ढाबों में सघन जाँच की गई। धार जिले में भी अभियान में कार्यवाही करते हुए गांजे के 190 हरे पौधे जप्त किये गये। प्रदेश में अब तक एक लाख 15 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की जा चुकी है।
अभियान में एनडीपीएस एक्ट में गुरूवार को 52 आरोपियों के विरूद्ध 49 प्रकरण दर्ज कर 907.592 ग्राम मादक पदार्थों की जप्ती की गई। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 हजार 678 लीटर से अधिक जप्ती की गई। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने-पिलाने वालों के विरूद्ध भी 285 प्रकरण दर्ज कर 304 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। धूम्रपान निषेध कानून में 467 आरोपियों के विरूद्ध 459 प्रकरण दर्ज किये गये।
नशामुक्ति अभियान में पूर्व आरोपियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। गुरूवार को हरदा और नीमच में 3-3, अशोकनगर में 4, खरगोन में 5, बैतूल में 8, नर्मदापुरम में 9 और झाबुआ में 22 आरोपियों की चेकिंग की गई।







