मप्र अनुसूचित जनजाति आयोग ने बैतुल कलेक्टर को दिए घोड़ाडोंगरी जनपद के इस मामले की जाँच के निर्देश
आदिवासी ब्लॉक घोड़ाडोंगरी में संबल योजना की राशि हड़पने का मामला अब भोपाल जा पहुंचा है ब्लॉक के कुछ आदिवासी हितग्राहियों ने आयोग पहुँचकर घोड़ाडोंगरी के तत्कालीन सीईओ रहे दानिश अहमद खान व जनपद के बाबू हेमंत वर्मा के खिलाफ शिकायत की है कि संबल योजना में हम लोगों की राशि प्रदेश से जनपद घोड़ाडोंगरी में आयी वह राशि सीईओ ने निकाल कर गबन कर लिया आज दिनांक तक हमे राशि प्राप्त नही हुई। आयोग ने इस सम्बंध में बैतूल कलेक्टर महोदय को लिखे पत्र में : -विषय – जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के मुख्य कार्यपालन अधि . दानिश अहमद खान एवं लेखापाल हेमन्त वर्मा द्वारा संबल योजना की राशि हड़पने बाबत् । मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग को उपरोक्त विषयान्तर्गत आवेदक / आवेदिका गंगाबाई उइके पति कानूलाल निवासी चारगांव घोडाडोगरी तह . घोडाडोंगरी जिला बैतूल , रोहित भलावी निवासी डोलीढाना एवं किसन बरकड़े निवासी घाडगांव जिला बैतूल मध्यप्रदेश से शिकायत / सूचना प्राप्त हुई है , जिसकी छायाप्रति पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है । मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने आयोग के अधिनियम 1995 की धारा 9 ( 3 ) के अन्तर्गत प्रदत्त शाक्तियों का अनुसरण करते हुए इस मामले का अन्वेषण / जांच करने का निश्चय किया है । प्रथम दृष्ट्या प्रकरण आपके कार्यक्षेत्र में आता है । अतः संलग्न शिकायत / सूचना के तथ्यों / आरोपों / मामलों पर उचित कार्यवाही करें एवं की गई कार्यवाही से आयोग को 15 दिवस में अवगत करावे , ताकि आयोग स्तर से आवेदक को समस्या का समाधान किया जा सके । सचिव मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग भोपाल







