*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज वार्ड 7 व 8 में भ्रमण*

 

सारनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार आम नागरिकों की सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार वार्ड स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार 11 सितंबर को नगर पालिका परिषद सारनी की टीम वार्ड क्र. 7 एवं 8 में भ्रमण करेगी। भ्रमण के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.