*🎊 शिक्षक दिवस समारोह*🎊
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
🙏🏻*गुरुर्ब्रह्मा: गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः*
*गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नमः*🙏🏻
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में किशोर भारती एवं कन्या भारती के भैया बहनों द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विद्यालय के कार्यालय प्रमुख श्री धर्मेंद्र जी वर्मा , विद्यालय की वरिष्ठ दीदी श्रीमती अनीता कोसे दीदी, एवं सुश्री सरिता तिवारी दीदी उपस्थित रहे।
किशोर भारती एवं कन्या भारती के भैया- बहनों द्वारा आचार्य- दीदीयों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल से सम्मान किया गया भेंट स्वरूप समस्त आचार्य परिवार को कलम एवं उपहार दिए गए।