➡️ जनसुनवाई में घोड़ाडोंगरी तहसील के पाढर निवासी हेमराज राठौर ने अनावेदक गणों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने शाहपुर एसडीएम को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल के टेलिफोन कॉलोनी विकास नगर निवासी ढोंडू साहूकार ने पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की,
जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार मुलताई को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। आठनेर के ग्राम धारुल निवासी बिरे सिंग ने सरपंच द्वारा वन मंडल अधिकारी दक्षिण बैतूल सामान्य को भ्रामक जानकारी देकर दुकान हटाए जाने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने डीएफओ साउथ को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।