अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए 11कर्मचारी

सतपुडा ताप विद्युत गृह से अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए 11कर्मचारी। *सारनी* सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अगस्त माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर प्रकाश घोरसे, पी एन धोटे, इमरत सिंह वाइकर,गुणवंत राव पाटनकर, राजेन्द्र कुमार खांडवे,विजय कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, मुराली सिंदूर, मुन्नालाल बारंगे,रामनाथ पंडोले और शेषराव कवडकर सेवानिवृत्त हुए हैं। सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे, मनीष शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एस एन सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर , पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ, डाक्टर विजय कुमार रघुवंशी ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल, हाथ घडी, दीवार घडी,मिष्ठान, फोटो औेर स्व सुरक्षा निधि समिति के स्मृति चिन्ह भेंट किए। सतपुड़ा संकुल प्रमुख श्री लिल्होरे ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारीयों को शुभकामनायें देते

हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों ने भी अपने संस्मरण साझा किए। स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है और आई सी यू में भर्ती होने पर रू 60 हजार का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो कि सदस्य के कार्य स्थल पर उपस्थित होने पर

वेतन से बारह माह में कटौति कर समायोजित किया जाता है। समिति का उद्देश्य एक के लिए सब और सबके लिए एक को लेकर स्थापना काल से कार्य कर रही है। इस अवसर पर यशवंत वराठे, उल्हास देशमुख, अभय गुमास्ता, हिरेश तिवारी, हर्षल नखाते ,कपिल बंसोड सहित सोहनलाल कहार, गोपाल अरोरा , किनशुक नामदेव, उमेश भादे सुरेश, अंकुश सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.