*नपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ देखी स्वच्छता व्यवस्था, नालियों में कचरे पर जताई नाराजगी, तत्काल सफाई के दिए निर्देश*

 

 

_सारनी एवं पाथाखेडा के वाडों में पहुंची टीम, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सुपरवाइजरों को दिए निर्देश।_

 

सारनी। शहर की सफाई व्यवस्था की पड़ताल करने के लिए बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे अधिकारियों की टीम के साथ वार्डों में पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्डों की सफाई एवं नालियों की व्यवस्था देखी। नालियों में कचरा होने पर उन्होंने तत्काल इन्हें साफ करने के निर्देश दिए।

 

शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारियों की टीम सतत निगरानी कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपयंत्री रविंद्र वराठे एंव कमलेश पटेल सहित अन्य टीम ने वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 11 में नालियों में कचरा भरा मिला।

यहां उन्होंने नाराजगी जताई एवं तत्काल इसे साफ कराया। इसी तरह अन्य वार्डों में भी उन्होंने अपने सामने सफाई कार्य कराए। उन्होंने सफाई पर्यवेक्षक एवं सुपरवाइजरों को वार्डों की नालियों की सफाई कर मच्छररोधी पाउडर छिड़काव करने के निर्देश दिए। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने बताया कि बारिश में खरपतवार के कारण मच्छरों की रोकथाम जरूरी है। इसकी रोकथाम के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.