सतपुडा ताप विद्युत गृह से जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए 7 कर्मचारी। विष्णु पवार को अभिनंदन पत्र से किया सम्मानित

सतपुडा ताप विद्युत गृह से जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए 7 कर्मचारी। विष्णु पवार को अभिनंदन पत्र से किया सम्मानित । *सारनी* सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से जुलाई में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर वामनराव ठाकरे,काशीराम चौकीकर,जय प्रकाश सोनी, गुरूदयाल पाल,धनराज ठाकरे ,सुरेश सेलकरी, रबेका बाई सेवानिवृत्त हुए।अधीक्षण अभियंता सेवाए-2 से जून माह में सेवानिवृत्त हुए विष्णु पवार ने कंपनी

केडर के कार्मिकों के हित के लिए अपनी राशि समिति को सौंप कर सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है जिसके फलस्वरूप मुख्य अभियन्ता एस के लिल्होरे ने स्वर्ण जयंती वर्ष में श्री पवार को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को एस के लिल्होरे, एच आर नरवरिया, मनीष शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एस एन सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल, हाथ घडी, दीवार घडी,मिष्ठान, फोटो औेर स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों ने अपने कार्यकाल के संस्मरणों को भी साझा किया। श्री लिल्होरे ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारीयों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार के

नामांकित सदस्य को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है और आई सी यू में भर्ती होने पर रू 60 हजार का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो कि सदस्य के कार्य स्थल पर उपस्थित होने पर वेतन से बारह माह में कटौति कर समायोजित किया जाता है।इस अवसर पर ज्योति गायकवाड, यशवंत वराठे,संजय जोशी , एन के गुप्ता,निकुंज सोनी,प्रमोद सोनी,हेमंत मालवीय, प्रकाश घोरसे, सोहनलाल कहार, गोपाल अरोरा , किनशुक नामदेव, उमेश भादे , जितेन्द्र मालवीय, सुरेश, अंकुश सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.